भागलपुर, मई 19 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को आमजनों की समस्याओं के समाधान को लेकर सहयोग शिविर का आयोजन होगा। प्रखंड प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बिहपुर दक्षिण पंचायत भवन एवं सोनवर्षा पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा। वहीं बभनगामा पंचायत के दुर्गास्थान परिसर में भी विशेष सहयोग शिविर आयोजित होगा। शिविर में पंचायतवासियों की विभिन्न जनसमस्याओं, सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों एवं आवेदन का निष्पादन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर आज, विभिन्न पंचायतों में लगाए जाएंगे कैंप यह भी पढ़ें- मोहनिया चकला पंचायत में आज लगेगा सहयोग शिविर यह भी पढ़ें- पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...