बिहारशरीफ, दिसम्बर 2 -- हिलसा में प्रचार वाहन को किया गया रवाना फोटो : हिलसा02-हिलसा में जीविका कार्यालय के पास मंगलवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बीपीएम राजेश कुमार। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की पूना पंचायत के नवडीहा गांव में बुधवार को एक दिवसीय पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को जीविका कार्यालय से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बीपीएम राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जीविका और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से शिविर लगाया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं रोगों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी देना है। शिविर में सभी प्रकार के पशुओं का निशुल्क चिकित्सा परीक्षण, जांच, उपचार एवं द...