कुशीनगर, मार्च 3 -- कुशीनगर। महर्षि पराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं राकेश पाण्डेय ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा दिन मंगलवार को सायं 05.58 बजे ग्रहण लगेगा, जिसका मोक्ष 06.48 बजे होगा। ग्रस्तोदित खण्डग्रास चन्द्रग्रहण सम्पूर्ण भारत वर्ष में दिखाई देगा, परन्तु ग्रहण का प्रारम्भ भारत के किसी भी स्थान में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण की खग्रास स्थिति की समाप्ति सुदूर पूर्वी भारत के कुछ स्थानों से दिखाई देगी तथा देश के बाकी सभी स्थानों में खण्ड चंद्र ग्रहण का मोक्ष ही दिखाई देगा। काशी सहित सम्पूर्ण भारत में यह ग्रस्तोदित खण्डग्रास चन्द्रग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण का स्पर्श भारतीय समय सायं 05.58 पर एवं मोक्ष 06.48 बजे होगा। इसका सूतक ग्रहण के 9 घण्टे पूर्व प्रारम्भ होगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र एवं सिंह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.