बगहा, जून 24 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिला नियोजनालय, द्वारा 25 जून को जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र के परिसर में कौशल एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 220 पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 176 अभ्यर्थियों का औपबंधिक चयनउपस्थिति विवरण इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, डिप्लोमा एवं बी.टेक. उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न कंपनियों के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 15,0...