जौनपुर, अप्रैल 1 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। एक अप्रैल से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों का टोल टैक्स बढ़ा दिया है। पिछले वर्ष जहां कार, जीप, वैन व लाइट मोटर्स का एक तरफ से जाने का टोलटैक्स 125 रुपये तथा 24 घंटे में वापस आने पर 190 रुपये वसूला जाता था। वह अब बढ़कर 130 रुपये व 195 रुपये कर दिया गया है। उक्त स्तर के लोकल कमर्शियल वाहनों का 65 रुपये प्रति चक्कर यथावत है। वहीं इन वाहनों का मासिक पास 4230 रुपये की जगह 4335 रुपये कर दिया गया है।इसी तरह हल्के कमर्शियल व हल्के मालवाहक वाहनों का टोलटैक्स 205 रुपये तथा 24 घण्टे के अंदर में वापसी पर 305 रुपये था। यह अब बढ़कर 210 रुपये व 315 रुपया कर दिया गया है। जिले के टोलप्लाज़ा से 20 किमी के बाहर के कमर्शियल वाहनों से प्रति चक्कर 100 रुपये टोलटैक्स की जगह 105 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.