लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। गोमतीनगर से चलकर बांद्रा टर्मिनस के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन सोमवार को रवाना होगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 05039 लखीमपुर स्टेशन रात 12.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन को सात फेरों के लिए चलाया जा रहा है। पहले इसका सीतापुर के बाद मैलानी स्टाप था। इसको बढ़ाकर लखीमपुर कर दिया गया। गोमतीनगर से बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी सोमवार को पहला फेरा लेकर डालीगंज, सीतापुर, मैलानी और पीलीभीत होते हुए मुंबई के लिए रवाना होगी जिले के लोग अब लखीमपुर, मैलानी से सीधे मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ सकेंगे। ट्रेन संख्या 05039 गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी एक जून से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह भी पढ़ें- आज लखीमपुर से भी सीधा जा सकेंगे मुंबई ट्रेन संख्या 05040 बांद्रा टर्मिनस-गोमतीनग...