मेरठ, अगस्त 26 -- आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में परिवहन निगम के कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को कई बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को प्रदेश के सभी जनपदों में वीसी के जरिए महिलाओं को दिखाया जाएगा। मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां आने वाली 500 महिलाएं मुख्यमंत्री को वीसी के माध्यम से सुनेंगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में न केवल हर साल की तरह महिलाओं को रक्षाबंधन पर बसों में मुफ्त सफर की सौगात देंगे बल्कि 60 साल से ऊपर की महिलाओं को भी बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी जा सकती है। यह भी पढ़ें- 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को रोडवेज में ताउम्र फ्री यात्रा रोडवेज आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम को कराने में जिला प्...