मोतिहारी, जून 13 -- मोतिहारी। आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान समूह मोतिहारी, मारवाड़ी युवा मंच मोतिहारी एवं ब्लड डोनर ग्रुप मोतिहारी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस मोतिहारी में किया जायेगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में आज रक्तदान शिविर, रक्तदान कर बचाएं किसी की अनमोल जीवन यह भी पढ़ें- हार्टिकल्चर कॉलेज में रक्तदान शिविर आज यह भी पढ़ें- इग्नू क्षेत्रीय केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...