देहरादून, मई 14 -- उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों को दर्शाती नई उत्तराखंडी फिल्म "तेरी माया" शुक्रवार को एक हफ्ते के लिए सायं 4:40 बजे के शो में मॉल ऑफ देहरादून में दिखाई जाएगी। लगनी फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म को लेकर प्रेस क्लब में गुरुवार को प्रेस वार्ता की गई। जिसमें फिल्म के कलाकार, निर्माता, निर्देशक की मौजूदगी में पोस्टर जारी किया गया। निर्माता अवध नारायण प्रसाद ने बताया कि फिल्म "तेरी माया" केवल मनोरंजन ही नहीं, प्यार, त्याग, भावनाओं और रिश्तों की गहराई को दर्शाने वाली एक संवेदनशील कहानी है। पहाड़ों की खूबसूरत वादियों और लोक जीवन की अनकही दास्तानों के माध्यम से यह फिल्म दर्शकों को अपनी जड़ों, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास करती है। यह भी पढ़ें- दून में हुआ फिल्म का ...