रांची, जुलाई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में बुधवार को मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में कई नई पहल की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें रेडियोलॉजी विभाग में डिजिटल मेमोग्राफी मशीन, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी यूनिट, ऑनलाइन ई-सुश्रुत पेमेंट गेटवे और ऑनलाइन पेशेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम प्रमुख हैं। डिजिटल मेमोग्राफी मशीन शुरू होने से स्तन कैंसर की जांच पहले से अधिक सटीक और तेज हो सकेगी। इससे मरीजों को समय पर जांच और उपचार का लाभ मिलेगा। वहीं, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और विभिन्न सेवाओं की मॉनिटरिंग एक ही प्लेटफॉर्म से की जा सकेगी। ओरल एंड मैक्सि...