भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता निजी पैरामेडिकल साइंस संस्थान से नर्सिंग कर चुकी दो छात्राओं द्वारा अनधिकृत रूप से मायागंज अस्पताल में इंटर्नशिप कराए जाने के मामले की रिपोर्ट सोमवार को अस्पताल की मैट्रन सौंप सकती हैं। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि मेडिसिन विभाग में अनधिकृत रूप से इंटर्नशिप कर रही डीएआरएस ग्रुप ऑफ कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में नर्सिंग की छात्रा रूपा कुमारी व कुमकुम कुमारी का बयान अस्पताल की मैट्रन ने शनिवार को लिया था। मैट्रन की रिपोर्ट को सोमवार को मांगा गया है। अगर मैट्रन की रिपोर्ट में इन छात्राओं का इंटर्नशिप कराने के आरोपी सह मेडिसिन विभाग के एचडीयू का मेल नर्स अखलाक अहमद डीएआरएस ग्रुप ऑफ कॉलेज और पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में भी नौकरी करना पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई के ल...