पूर्णिया, मई 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कोर्ट एवं आसपास के कुछ रूटों पर वाहनों की नो इंट्री लगाई गई है। यह प्रतिबंध शनिवार प्रातः 09:00 बजे से संध्या 07:00 बजे तक जारी रहेगा। थाना चौक से नगर निगम चौक की ओर जाने वाली सड़क, सम्राट अशोक भवन से माता स्थान होते हुए नगर निगम चौक की ओर जाने वाली सड़क एवं नगर निगम चौक से डॉलर हाउस चौक जाने वाली सड़क पर आम वाहनों की नो इंट्री रहेगी। न्यायालय परिसर के सामने की सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन पार्किंग एवं ठहराव को वर्जित किया गया है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के कार्यक्रम के अनुसार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश शनिवार को पूर्णिया व्यवहार न्यायालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसके च...