गाज़ियाबाद, जून 19 -- गाजियाबाद, वंदना। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी की चुनाव प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। रजिस्ट्रार की ओर से समिति कार्यालय के बाहर नई सदस्य सूची चस्पा कर दी गई है। इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी गई है। चुनाव के लिए 20 जून को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। प्रत्येक प्रत्याशी को नामांकन पत्र के साथ चार हजार रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जो वापस नहीं किया जाएगा। 21 जून को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है, जबकि मतदान 28 जून को कराया जाएगा। रजिस्ट्रार द्वारा जारी सदस्य सूची के अनुसार समिति में कुल 297 सदस्य हैं, जिन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- रांची पेरिश कमेटी की आमसभा 21 को, 28 को चार केंद्रों पर मतदान मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके बाद साढ़े तीन बजे से ...