रामपुर, अगस्त 12 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव आज रामपुर पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। शिवपाल यादव रामपुर जिला कारागार पहुंचकर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पुलिस विभाग ने तैयारी कर ली है। कार्यक्रम के मुताबिक शिवपाल यादव सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली से कार द्वारा रामपुर के लिए रवाना होंगे और करीब 11 बजे जिला कारागार पहुंचेंगे। यहां वह आजम खां और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे वह जेल रोड स्थित आजम खां के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे।

व्यवस्थाओं की जानकारी इसके बाद शिवपाल यादव मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। दोपहर करीब 1:15 बजे विश्वविद्याल...