नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Transit Moon Chandrama Rashifal Today Gochar 2026 चंद्रमा का राशिफल : आज करवा चौथ की रात हर किसी को चांद के दीदार का इंतजार रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चांद की बदलती हुई स्थिति को बहुत अहम मानते हैं। हर दो से ढाई महीने में चंद्रमा का गोचर एक राशि से दूसरी राशि में होता है। इस वक्त चंद्रमा शुक्र ग्रह की वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं आज यानी करवा चौथ की रात ही 10:06 बजे चंद्रमा की स्थिति बदलेगी। चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करना शुरू करेंगे। बुध की इस राशि में चंद्रमा 49 घंटे से भी ज्यादा रहने वाले हैं। मिथुन में चंद्रमा आज से 1 नंबवर की रात तक विराजमान रहेंगे। इस पर पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि इस बदलाव का नकारात्मक असर 3 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आखिर ये 3 राशियां कौन सी ...