नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Chandrama Gochar Upay : चंद्रमा बाकी ग्रहों की तुलना में तेजी से राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्रमा का गोचर एक राशि में लगभग 2 से ढाई दिन के करीब होता है। आज मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर रात में 10 बजकर 6 मिनट पर होगा। चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में जाने वाले हैं और 1 नवंबर की रात तक यहीं रहने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा की लगातार बदलती स्थिति का असर हर एक राशि पर पड़ता है। किसी को इससे लाभ मिलता है तो किसी के लिए मुश्किलें बढ़ जाती है। आज रात चंद्रमा की चाल में होने वाले बदलाव को बहुत ही अहम माना जा रहा है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार इस गोचर के दौरान कुछ आसान से उपाय किए जा सकते हैं ताकि इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाया जा सके और घर में सुख-समृद्धि को बढ़ाया जा सके। इन उपा...