नई दिल्ली, जुलाई 18 -- दिल्ली के जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके को आशंका है कि पुलिस आज रात उन्हें भा हटा सकती है। ऐसे में उन्होंने लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर उन्हें समर्थन देने की अपील की है। सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे थे। इस बीच शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर सफरदरजंग अस्पताल ले गई। अब उनकी जगह अभिजीत दीपके ने अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो मैसेज में लोगों से आज रात जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है ताकी पुलिस उन्हें वहां से ना हटा सके।अभिजीत दीपको को किस बात का डर? अभिजीत दीपके ने आरोप लगाते हुए कहा कि आशंका है कि पुलिस आज रात उन्हें भी हटा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ...