लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, संवाददाता।होली के बाद खरमास की शुरुआत शनिवार से होगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक मार्च में मीन संक्रांति वाला खरमास लगने जा रहा है। यह खरमास 14 अप्रैल तक रहेगा। इस बीच किसी प्रकार के शुभ कार्य करना उचित नहीं रहता है।ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि सूर्य जब देव गुरु बृहस्पति की राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है। खरमास वर्ष में दो बार लगता है। पहली बार धनु संक्रांति पर तो दूसरी बार मीन संक्रांति पर। धनु संक्रांति वाला खरमास करीब 15 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच लगता है। वहीं, मीन संक्रांति वाला खरमास 14 मार्च से 14 अप्रैल में लगता है। आचार्य पं. आनंद दुबे ने बताया कि मार्च में मीन संक्रांति वाला खरमास लगने जा रहा है। इस खरमास में शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। ऐसे में विवाह आदि मांगिलक कार्य, यज्ञोपवीत, कर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.