भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर । शहर के मानिक सरकार स्थित कालीबाड़ी और कालीबाड़ी में सोमवार की रात वेदी पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कालीबाड़ी दुर्गापूजा कमेटी महासचिव बिलास कुमार बागची ने बताया कि सोमवार को रात्रि आठ बजे बांग्ला विधि-विधान से वेदी पर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बंगाल के ढाक की थाप के साथ मां देवी दुर्गा की प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की जाएगी। इधर, बूढ़ानाथ मंदिर, मिरजानहाट व अलीगंज दुर्गामंदिर, कालीबाड़ी दुर्गा मंदिर, तिलकामांझी चौक बजरंगबली मंदिर, जवारीपुर दुर्गामंदिर, जीछो दुर्गा मंदिर, मानिकपुर दुर्गामंदिर, मनस कामनानाथ मंदिर, शहीद भगत सिंह चौंक स्थित संकट मोचन दरबार सहित अन्य मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। तिलकामांझी चौंक स्थित बजरंगबली मंदिर के पंडित आनंद ...