बस्ती, मार्च 27 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर स्थित रेलवे गेट संख्या 222ए गुरुवार रात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक पर मशीन से पैकिंग कार्य कराए जाने के चलते यह निर्णय लिया गया है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर बस्ती इनामुल हक ने बताया कि 26 तारीख की रात 11 बजे से 27 तारीख की सुबह छह बजे तक गेट पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं हो सकेगा। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। गौरा चौकी की ओर से आने-जाने वाले लोग रेलवे गेट संख्या 221 और 223 का उपयोग कर सकेंगे। वहीं हर्रैया, मनकापुर और बस्ती की दिशा में जाने वाले वाहन चालकों को भी इन्हीं गेटों से होकर गुजरना होगा। आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि कार्य के द...