हमीरपुर, जून 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। 26 जून की रात आठ बजे से 12 घंटे के लिए यमुना नदी के पुल पर सभी तरह का ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। इस अवधि में पुल की ऊपरी सतह की एनएचएआई की निगरानी में मरम्मत होगी। उक्त कार्य लगातार तीन दिन तक इसी अवधि में चलेगा। इस दरम्यान कानपुर की ओर जाने और आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। ओवरलोड वाहनों की मार की वजह से इस वक्त यमुना नदी का पुल जर्जर हालत है। कार्यदायी संस्था भी इस पुल के रखरखाव को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं है। लिहाजा एनएचएआई ने पुल की ऊपरी सतह (बिटुमिनस ओवरले) की मरम्मत कराने की तैयारी की है। 800 मीटर लंबे यमुना नदी के पुल पर 26 जून की रात आठ बजे से दूसरे दिन सुबह आठ बजे तक मरम्मत का कार्य होगा। इन 12 घंटों में पुलिस पर किसी भी तरह का ट्रैफिक नहीं चलेगा। डीएम अभिषेक गोयल ने इसके लिए आदेश भी ज...