आज रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद
रांची, जून 26 -- रांची, संवाददाता। मुहर्रम पर 27 जून (शनिवार) को रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस के दौरान शहर के अधिकांश मार्गों पर यातायात प्रभावित होने और स्कूली बच्चों की आवाजाही में संभावित असुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी विद्यालय 27 जून को बंद रहेंगे। हालांकि, जिन विद्यालयों में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं आयोजित होनी है, वे जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), रांची को पूर्व सूचना देकर परीक्षा का आयोजन कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।प्रशासन यह भी पढ़ें- भागलपुर : तय रुट से ही निकलेगा मुहर्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.