कटिहार, जून 21 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि पिछले छह दिनों से दिल्ली से आयी सीबीआई की टीम कटिहार में कैंप कर रही है l रविवार को टीम के वापस लौटने की बात कही जा रही है l हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है l बताया जा रहा है कि छह दिनों में दो बार सीबीआई अधिकारियों ने बलरामपुर की भी खाक छानी l मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला, विदेशी फंडिंग को लेकर सीबीआई जांच की चर्चा है l आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है l जानकारी के मुताबिक जिले में संगठित आर्थिक अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर केंद्रीय एजेंसियों को लिखित रूप से दो वर्ष पूर्व शिकस्त की गई थी l दूसरे राज्यों कर अपराधियों द्वारा रंगदारी, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अवैध कारोबार से जमा की गई अकूत संपत्ति को स्थानीय स्तर पर अपने नेटवर्क के माध्यम से काला धन को स...