गिरडीह, नवम्बर 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "रन फॉर झारखंड" का भव्य आयोजन 11 नवम्बर को होगा। यह दौड़ कार्यक्रम गिरिडीह स्टेडियम से प्रारंभ होकर समाहरणालय तक जाएगा। फिर वापस गिरिडीह स्टेडियम में समाप्त होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 07 बजे होगा। इस दौड़ में लगभग 400 प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की संभावना है। प्रशासन ने बताया कि रन फॉर झारखंड का रजिस्ट्रेशन सुबह 6:00 बजे से खेल स्टेडियम गिरिडीह में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...