चक्रधरपुर, अप्रैल 2 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 12871 हावड़ा जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन एक अप्रैल को रद्द रही। इसके बाद रेलवे द्वारा 12872 जूनागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन को दो अप्रैल को भी रद्द कर दिया गया है। बता दें कि हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली एक महत्वपुर्ण ट्रेन है और रेलवे द्वारा बार-बार इस ट्रेन को लेटलटीफी के बाद रद्द कर दिया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है साथ ही मंडल के विभिन्न स्टेशनों के लोगों में भी रेलवे के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.