आज रद्द रही हाटे बाजारे एक्सप्रेस , बढ़ी परेशानी
सहरसा, सितम्बर 5 -- सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सहरसा से सियालदह के लिए हाटे बाजारे एक्सप्रेस शुक्रवार को नहीं चली। ट्रेन के रद्द होने की वजह न्यू फरक्का में 256/31-256/35 किमी पर भूमि धंसना बनी। इस कारण से हाटे बाजारे सहित अन्य रूटों की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। बीते गुरुवार को हुई इस घटना के कारण सियालदह से सहरसा के लिए चलने वाली हाटे बाजारे एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया गया था। ट्रेन का रैक एक ही रहने के कारण शुक्रवार को सहरसा से सियालदह के लिए हाटे बाजारे एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया। ट्रेन रद्द होने से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- न्यू फरक्का में भू-धंसान से चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट सहरसा से एकमात्र कोलकाता की ट्रेन नहीं चलने के कारण यात्रियों को अधिक मुश्किलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.