नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Santan saptami vrat kab hai 2026: हिंदू धर्म में माताएं अपनी संतान की खुशहाली और लंबी आयु के लिए संतान सप्तमी व्रत रखती हैं। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को संतान सप्तमी व्रत रखा जाता है। इस बार सप्तमी तिथि दो दिन होने के कारण लोगों के बीच व्रत की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति है। कुछ लोगों का मानना है कि संतान सप्तमी व्रत 17 सितंबर को किया जाएगा। उदया तिथि को मानने वाले 18 सितंबर को व्रत रखना उत्तम बता रहे हैं। जानें आज या कल कब संतान सप्तमी व्रत रखना शुभ। यह भी पढ़ें- यहां पढ़ें संतान सप्तमी व्रत की पौराणिक कथा18 सितंबर को व्रत रखना रहेगा उत्तम: पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि 17 सितंबर को सुबह 10:49 बजे से प्रारंभ होगी और 18 सितंबर को दोपहर 01:01 ...