मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मड़वन। मड़वन पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाके में सोमवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई राजीव कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस के कारण मड़वन सब स्टेशन से जुड़े करजा, नवादा, रक्सा आदि फीडरों के अलावा पताही, मधुबनी खरौना से जुड़े इलाके में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...