हरिद्वार, अप्रैल 7 -- जिले में बुधवार को बिजली कड़कने के साथ आंधी, तूफान और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसका ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तेज सतही हवाएं चलेगी। साथ ही चमक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, नौ अप्रैल को इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...