मुरादाबाद, मई 26 -- शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन खास होने जा रहा है। आपका प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान आज प्रतिभा सम्मान-2026 का आयोजन कर जिले के उन होनहारों को सम्मानित करेगा जिन्होंने यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय का बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया और अति विशिष्ट अतिथि सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, विशिष्ट अतिथि एएसपी-सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी, डायरेक्टर सीएल गुप्ता प्रणित गुप्ता रहेंगे। पंचायत भवन में आज शाम चार बजे से आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में शिक्षा जगत की चमकती प्रतिभाएं एक मंच पर नजर आएंगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिक...