अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़। क्रिसमस को लेकर सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में बुधवार की रात प्रार्थना सभा का दौरान चला। आज बच्चों के लिए विशेष मेले का आयोजन किया गया है। चर्च में झूले लगाए गए हैं। इसके साथ खानपान के विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की स्टॉल लगाई जाएंगी। साथ ही सामान बेचने वाले भी अपनी-अपनी दुकानों को सजाएंगे। चर्च में प्रतिवर्ष क्रिसमय के अवसर पर मेले का आयोजन होता है। इस मेले में मात्र मसीह समाज ही नहीं बल्कि सर्व समाज के लोग लुफ्त उठाते हैं। इस दौरान लोग सेल्फी भी खूब लेते हैं। मेले में बेशुमार भीड़ उमड़ती है। इसके चलते पहले से सुरक्षा के इंतजाम रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...