मधुबनी, अप्रैल 22 -- राज कुमार गुप्ता जयनगर। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत व डीजीपी विनय कुमार के गुरुवार को जयनगर परिभ्रमण को लेकर डीएम आनंद शर्मा व एसपी योगेंद्र कुमार जयनगर पहुंचे। उन्होंने मुख्य सचिव के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों के अनुसार मुख्य सचिव भारत-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा,एलओसी पर अतिक्रमण समेत अवांछित तत्वों व कार्यो पर रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन,बॉर्डर सुरक्षा अधिकारी व संबंधित अधिकारियों संग बैठक करेंगे। जिसकी तैयारियों की समीक्षा की गयी। डीएम जयनगर पहुंचकर नेपाली स्टेशन,एनएच 227 बी व 527 बी पर बन रहे आरओबी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। एसएसबी मुख्यालय जाकर सुरक्षा अधिकारियों संग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- घुसपैठ रोकने, तस्करी पर लगाम और 'वाइब्रे...