इटावा औरैया, जुलाई 25 -- इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन के दौरे पर रविवार को इटावा आ रहे हैं। इस दौरान नुमाइश पंडाल में जनसभा होगी। अपने इस इटावा भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जिले को 604 करोड़ की सौगात देंगे। इनमें 128 परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इटावा में मुख्यमंत्री रामनगर फाटक पर 73 करोड़ रुपये से बनाए गए ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। हालांकि इस पर आवागमन पहले ही शुरू किया जा चुका है। साथ ही महत्वपूर्ण यमुना नदी पर रुरा गांव के पास बनने वाले पुल का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे, इसकी लागत 79 करोड़ है। शिलान्यास के बाद इसका काम शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: फतेहपुर में सीएम : नर्सिंग कॉलेज से चौड़ी सड़कों तक मिलीं 125 सौगातें अन्य परियोजनाओं में पुलिस लाइन में बनने वाला ट्रांजिस्ट हॉस्टल श...