नई दिल्ली, जुलाई 31 -- एमसीएक्स पर आज मार्केट खुलते ही सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट मुनाफावसूली के कारण आई, जबकि डॉलर में मजबूती और अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव ने भी बाजार को प्रभावित किया। हालांकि, अमेरिका से जारी मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से कम रहे, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम हुई है।आज सुबह के कारोबार में क्या रहे भाव एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत सुबह 9:10 बजे करीब 0.50% गिरकर Rs.1,42,547 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, सिल्वर फ्यूचर्स 0.40% की गिरावट के साथ Rs.2,19,117 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इससे पिछले सत्र में गोल्ड फ्यूचर्स में 1% की तेजी आई थी, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स में 1% से अधिक का उछाल देखने को मिला था। इस तेजी का मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्...