चक्रधरपुर, जुलाई 28 -- चक्रधरपुर। आद्रा रेल मडंल में एक सप्ताह के रोलिंग ब्लॉक के कारण दो अगस्त तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों को शॉट टर्मिनेट तो कई ट्रेनों को रिशिड्यूल किया गया है। जानकारी के मुताबिक, चक्रधरपुर गोमो चक्रधरपुर मेमू 28, 31 जुलाई और 2 अगस्त को महुदा तक ही जाएगी। और इस दिन इस ट्रेन की महुदा गोमो महुदा की सेवा रद्द रहेगी। इसी प्रकार आसनसोल टाटा आसनसोल मेमू 30 जुलाई को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन की आद्रा टाटा आद्रा की सेवा रद्द रहेगी। आसनसोल बराभूम मेमू 28, 29 जुलाई और 1 और 2 अगस्त को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। यह भी पढ़ें- आद्रा मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक रोलिंग ब्लॉक, 11 मेमू ट्रेनें रद्द इस दिन इस ट्रेन की सेवा आद्रा आसनसोल के बीच रद्...