सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- पुपरी। नानपुर प्रखंड के महुआगाछी पावर सब स्टेशन को आपूर्ति होने बाले 33 केवी लाइन में रखरखाव का कार्य होने के कारण शनिवार को सुवह 8 बजे से 11 बजे तक तीन घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी विधुत आपूर्ति प्रशाखा नानपुर के कनीय अभियंता गौरव कुमार ने देते हुए बताया कि रन्नीसैदपुर जीएसएस व नानपुर के महुआगाछी पीएसएस के बीच 33 केवी फीडर में रखरखाव कार्य होगा। इस कारण 11 केवी फीडर मोहिनी, बहुरार, गौड़ा एग्रीकल्चर व मेदनीपुर एग्रीकल्चर फीडर से जुड़े क्षेत्रो में उक्त समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकेा लेकर बिजली विभाग ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...