बागपत, मार्च 18 -- बड़ौत। लॉयन मलकपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुश्ती स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है। गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह गुरुवार को लॉयन मलकपुर पहुंचेंगे। बुधवार को स्टेडियम के शिलान्यास स्थल का रालोद नेताओं ने जायजा लिया। जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह गुर्जर ने बताया कि जयंत चौधरी सुबह करीब 11.30 बजे मलकपुर पहुंचेंगे। यहां वे कुश्ती स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के अवसर प्रदान करेगा। जयंत चौधरी सभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ...