उन्नाव, जून 24 -- बांगरमऊ। नगर के सुभाष इंटर कॉलेज के निकट गुरुवार 25 जून को मेडिकल स्टोर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर विशेषज्ञ डॉक्टरों से आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राज गौरव सिंह बच्चों से संबंधित बीमारियों की जांच कर अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देंगे। वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा रानी द्विवेदी महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण कर उचित परामर्श प्रदान करेंगी। आयोजक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराना है। जिससे लोग समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार प्राप्त कर सकें। बताया कि सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज का परीक...