शाहजहांपुर, मार्च 3 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में बुधवार को लोग रंगों के साथ होली मनाएंगे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जलालाबाद, तिलहर, पुवायां, बंडा, खुटार, निगोही, मदनापुर, कांट, अल्हागंज, मिर्जापुर, कलान और परौर समेत अन्य कस्बों व गांवों में होलिका दहन के बाद रंग खेलने की तैयारी की गई है। मीरानपुर कटरा क्षेत्र के समीप स्थित फीलनगर गांव और कस्बा खुदागंज की परंपरा अलग है। यहां बुधवार को रंग नहीं खेला जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार फीलनगर में होली के दूसरे दिन रंग खेलने की परंपरा है, जबकि खुदागंज में पांचवें दिन रंग खेला जाता है। ग्रामीण बताते हैं कि होलिका दहन के बाद होली के दिन केवल आखत पड़ते हैं, लेकिन रंगों का प्रयोग नहीं किया जाता। फीलनगर में दूसरे दिन सुबह से ही रंग खेलने का सिलसिला शुरू हो जाता है...