मुंगेर, मार्च 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय बुधवार को अपना आठवां स्थापना दिवस सादे लेकिन गरिमामय समारोह के साथ मनायेगा। इस अवसर पर आरडी एंड डीजे कॉलेज में अपराह्न 2:30 बजे से 5:30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार करेंगे। स्थापना दिवस को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन समिति के संयोजक सह डीएसडब्ल्यू प्रो. महेश्वर मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गयी हैं। कार्यक्रम के तहत 2:30 से 3:30 बजे तक वक्ताओं के संबोधन का आयोजन होगा, जिसमें विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जायेगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.