मेरठ, मई 25 -- मवाना रोड स्थित आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्रीमद् भागवत स्थापना व पूजन मुख्य यजमान सुरेश चंद्र गोविल और आभा गोविल ने किया। व्यास पीठ से आचार्य पंडित विनय कुमार शास्त्री ने भागवत पूजन करवाते हुए कथा प्रारंभ की। आचार्य ने पहले दिन भक्तों को बताया कि आज मनुष्य के पास सबके लिए वक्त है लेकिन भगवान के लिए वक्त नहीं है। ईश्वर से दूर होने पर ही मनुष्य को विपत्तियां घेर लेती है। भागवत कथा सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाता है। सभी केवल सुख के लिए ही तुमसे जुड़े हैं केवल एक परमात्मा का ही जीव से संबंध है जो अनित्य है निस्वार्थ है। यह भी पढ़ें- नंद उत्सव में जमकर झूमे श्रद्धालु यह भी पढ़ें- आंतरिक शांति और आध्यात्मिक दिशा देती है भागवत कथा: गोविंद देव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...