बरेली, जून 30 -- श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब, जनकपुरी में मंगलवार को विशेष दरबार सजाया जाएगा। सुबह से दोपहर ढाई बजे तक आयोजित कार्यक्रम में संगत गुरु घर में हाजिरी लगाएगी। सोमवार शाम को लड़ीवार समागम के समापन अवसर पर रात 11 बजे तक विशेष दीवान सजाया गया। अमृतसर से आए राय सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर और ज्ञानी मान सिंह सबका ग्रंथी श्री दरबार साहिब अमृतसर ने कीर्तन व गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...