मधुबनी, अप्रैल 24 -- संदीप कुमार मधुबनी। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीवीबीडीसी) के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी। इस वर्ष की थीम "ड्रिवेन टू एंड मलेरिया: नाउ वी कैन, नाउ वी मस्ट" रखी गई है, जिसका उद्देश्य मलेरिया उन्मूलन के प्रयासों को तेज करना है। राज्य मलेरिया कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2030 तक देश से मलेरिया समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। बिहार इस दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। वर्तमान में राज्य के सभी 38 जिलों में प्रति 1000 आबादी पर मलेरिया मरीजों की संख्या एक से कम हो गई है। यह भी पढ़ें- वर्ष 2030 तक मलेरिया से मुक्त होगा बिहार मलेरिया से बचाव के लिए जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.