भागलपुर, दिसम्बर 13 -- भागलपुर। महावीर प्रसाद पथ लालकोठी स्थित श्री जैन श्वेताम्बर अलौकिक पार्श्वनाथ मंदिर में रविवार को शीश महल दरबार में भगवान पार्श्वनाथ का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जैन श्वेताम्बर मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के संयोजक गौरव जैन ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जाएगी, इसके उपरंत प्रसाद वितरन किया जाएगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम में जैन समाज के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...