मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्ठी चतुर्थी व्रत मंगलवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष पंडित प्रभात मिश्र ने बताया कि इस तिथि को तिल चतुर्थी या माघी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की और चंद्र देव की उपासना करने का विधान है। जो कोई भी इस दिन श्री गणपति जी की उपासना करता है, उसके जीवन के संकट टल जाता है। इसे लोग संतान प्राप्ति के लिए भी व्रत करते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान गणेश की उपासना से हर समस्या का निवारण हो जाता है। अपयश और बदनामी के योग कट जाते हैं। हर तरह के कार्यों की बाधा दूर होती है। धन तथा कर्ज संबंधी समस्याओं में सुधार होता है। इस दिन व्रती निराहार या फलाहार ग्रहण कर उपवास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.