कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। एक माह (30 दिन) का रोजा रखने के बाद रोजेदार शनिवार को ईद पर्व मनाएंगे। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा में अकीदतमंदों ने देश में अमन चैन के लिए दुआ की। साथ ही ईद की तैयारी में ही जुटे रहे। ईद की पूर्ण संध्या पर बाजारें गुलजार रहीं। ईदगाहों की साफ सफाई करवाकर भव्य तरीके से सजाया गया है। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद अधिकतर लोग ईद पर्व की खरीदारी में ही मशगूल रहे। पर्चा लेकर लोग दुकानों में डटे रहे। कोई कपड़ा खरीद रहा था तो कोई किराना का सामान। दूध, दही, पनीर के अलावा सब्जी आदि की भी खरीदारी की गई। जिला मुख्यालय, भरवारी, सिराथू, सरायअकिल, करारी, मनौरी, चायल, पश्चिमशरीरा आदि कस्बों व प्रमुख बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.