आज मंत्री करेंगे लोहिया पुल से बाईपास तक फोरलेन सड़क निर्माण की शुरुआत
भागलपुर, अगस्त 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। लोहिया पुल से एनएच-80 बाईपास तक 3.70 किमी फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत शनिवार को पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र सहित अन्य करेंगे। यह परियोजना बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के अंतर्गत पथ प्रमंडल भागलपुर के क्षेत्राधीन भागलपुर-हंसडीहा पथ पर चैनेज 0.00 से 3.70 कि.मी. तक निष्पादित की जा रही है। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने जाम से निजात के लिए फोरलेन सड़क का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बलिया-परिहारा पथ के चौड़ीकरण की मांग यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर-जमालपुर पथ के चौड़ीकरण और नाला निर्माण की पहल तेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.