नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- Pradosh Time Bhaum Pradosh Vrat 2026, भौम प्रदोष व्रत : आज वैशाख महीने का प्रदोष व्रत है। हर महीने प्रदोष का व्रत रखा जाता है। प्रदोष का व्रत भगवान शिव को समर्पित है। आज मंगलवार है। मंगलवार को पड़ने वाला प्रदोष का व्रत भौम प्रदोष व्रत कहलाता है। आज भौम प्रदोष व्रत के दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात में 10:36 बजे तक रहेगा, जिसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। भौम प्रदोष व्रत के दिन शाम में पूजा करने का विधान है। इस दिन विधि-विधान के साथ पूरे शिव परिवार की पूजा-उपासना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 अप्रैल 2026 को शाम में 06 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो जाएगी। इस तिथि का समापन 29 अप्रैल 2026 को शाम में 07 बजकर 51 मिनट पर होगा। आज के दिन संध्या के समय भौम प्रदोष व्रत की पूजा की ...