मुरादाबाद, जून 28 -- मुरादाबाद। मौसम विभाग की तरफ से आज रविवार के लिए भी हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें भीषण गर्मी की लहर चलने की संभावन जाहिर की गई है। हीट वेव के अलर्ट को देखते हुए आज घर में ही रहना ज्यादा बेहतर है। रविवार की छुट्टी होने की वजह से ज्यादातर लोगों के लिए घर में रहना संभव होगा, लेकिन, जिन लोगों को जरूरी होने पर बाहर निकलना है उन्हें अपने साथ पानी की बोतल, नीबू की शिकंजी आदि तरल पदार्थ अपने साथ रखना जरूरी है ताकि बीच बीच में इन्हें पीते रहने से शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...