धनबाद, जून 14 -- दामोदर नदी के जलस्तर में भारी गिरावट से सिंदरी शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। नदी का मुख्य प्रवाह पश्चिम बंगाल की ओर मुड़ जाने के कारण सिंदरी स्थित हर्ल के इंटेकवेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे शहर की 80 हजार से अधिक की आबादी बुरी तरह प्रभावित है। स्थिति से निबटने के लिए हर्ल प्रबंधन युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है। नदी में पानी का रुख सिंदरी इंटेकवेल की तरफ मोड़ने के लिए दो पोकलेन मशीनें लगाकर ट्रेंच (नाली) की कटाई की जा रही है। लगभग 500 मीटर लंबा ट्रेंच बनाया जाना है, ताकि मुख्य धारा का पानी प्लांट तक लाया जा सके। यह भी पढ़ें- सिंदरी में दामोदर का जल स्तर गिरने से जलापूर्ति बाधित, हर्ल नदी में बना रहा 500 मीटर लंबा ट्रेंच हर्ल सिंदरी के एचआर हेड विक्रांत कुमार ने बताया कि संकट को देखते हुए रविवार को भी शहर में जलाप...